जर्जर तार दे रहे हादसों को न्योता, शिकायत के बाद भी नही बदले

बरेली। विद्युत विभाग की लापरवाही से बिजली लगातार बाधित होती रहती है। आयेदिन तारों से स्पार्किग होती है इससे हादसे का खतरा बना रहता है। कई बार विद्युत अधिकारियों से शिकायत की गयी, लेकिन इस ओर ध्यान न दिए जाने से लगता है कि विभाग किसी बड़े हादसे के इन्तजार मे है। जनपद के आंवला क्षेत्र के विद्युत सबस्टेशन अलीगंज से इस्माइलपुर तक अमरोली ब्रांच के हाईटेंशन लाइन 2014 से शिकायत के बाद भी नही बदलवाई गई है। आपको बता दें कि विद्युत वितरण खण्ड आंवला के अंतर्गत विद्युत सबस्टेशन अलीगंज से  इस्माइलपुर तक अमरोली ब्रांच के हाईटेंशन लाइन के तार पूर्णता जर्जर हो चुके है। विभाग द्वारा लगभग 25 वर्ष पूर्व जीआई वायर का उपयोग किया गया था जो आज की स्थिति मे पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। आये दिन तार टूटते रहते है। पिन इंसुलेटर भी खराब होने कई स्थिति मे है। आये दिन चिंगारी निकलकर नीचे गिर जाती है। चिंगारीयो से फसलों में आग लगने की घटनाएं भी हो चुकी है। मार्च के महीने में इस्माइलपुर ग्राम के वेदपाल सिंह के खेत के निकट तार टूट के गिरने से पड़ोस के खेत मे आग लग चुकी है। अभी कुछ दिन पूर्व भी खाली पड़े खेतों में चिंगारी निकलने से आग लग गई। खेत खाली होने से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ लेकिन कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है। राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के कौशल कुमार सिंह ने 2014 से लगातार विभाग को लिखित मे अवगत कराया जा रहा है परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी कई बार समस्या उठाई गई। जिस पर विभाग ने आश्वासन दिया लेकिन आज भी लाइन की स्थिति जस की तस है। जेई अलीगंज रमेश गौतम ने बताया कि दो माह पहले तारों को बदलने के लिए एस्टीमेट भेजा जा चुका है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *