बरेली। जयनारायण सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज में राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज बरेली ने छठा आयुर्वेद दिवस मनाया। रीडर डॉ. अजय कुमार ने संतुलित खान-पान पर विस्तार से जानकारी दी। मानव ही ईश्वर की एक ऐसी रचना है जो स्वयं अपना विकास कर सकता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से मनुष्य बीमार पड़ जाता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए हमें अपने आहार के प्रति जागरूक होना पड़ेगा तभी हम स्वस्थ एवं निरोगी रह सकते हैं। डॉ. जितेन्द्र कुमार ने उपयोगी मिनरल्स की जानकारी दी। डॉ. शान्तनु ने पंचमहाभूतों, षड्ऋतुओं पर चर्चा की तथा खाने में सलाद शामिल करने पर जोर दिया। प्रधानाचार्य ब्रजमोहन शर्मा, उप प्रधानाचार्य डॉ गिरराज सिंह आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव