बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के गांव घाटमपुर मे जमीन बटवारे को लेकर चचेरे तहेरे भाइयो के परिजनों मे बुधवार की दोपहर के बाद खूब लाठी, डंडे और ईट पत्थर चले। जिससे तीन महिलाओ समेत करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनो पक्षो की तहरीर पर दोनो ओर से मारपीट का मुकदमा दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव घाटमपुर निवासी बसरुद्दीन का चचेरे भाई से 11 बीघा जमीन के बटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। कुछ लोगो के कहने पर बुधवार को दोनो के बीच विवाद सुलझाने को लेकर पंचायत चल रही थी। मामला निपटने की कगार पर था लेकिन दोपहर के बाद करीब तीन बजे एक पक्ष के थाना सीबीगंज के गांव वोहित निवासी आठ रिश्तेदार अचानक आ गए। दूसरे पक्ष का आरोप है बगैर कुछ बातचीत किये उन्होंने वसरूद्दीन के पक्ष के लोगो पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। जिससे वसरूद्दीन का भाई बाबू और उनका बेटा इमरान लहूलुहान हो गए। दोनो को बचाने आयी घर की तीन महिलाओ को भी हमलावरों ने पीटकर घायल कर दिया। हमलावरो के तेबर देखकर वसरुद्दीन के पक्ष के लोगो और ग्रामीणों ने ईट पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। जिससे सुराजुद्दीन के भाई सिकन्दर और बोहित निवासी उनका साला कासिम भी घायल हो गए। पत्थरबाजी के कारण लोग भाग गए। शाम करीब पांच बजे दोनो पक्षो ने थाना पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने दोनो पक्षो की तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया। दरोगा नरेन्द्र सिंह के मुताबिक दोनो पक्षो में काफी समय से विवाद चल रहा था। पुलिस ने दोनो पक्षो के खिलाफ शांतिभंग की कार्यवाही दो दिन पहले ही कर दी थी।।
बरेली से कपिल यादव
