जनभागीदारी से लोकतंत्र सशक्त होगा- धर्मपाल सिंह

आंवला, बरेली। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने एक दर्जन गांवों मे घूमकर कार्यकर्ताओं से कहा कि वे एक-एक वोट बनवाकर बूथ मजबूत करें। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने बेलबोझी, जंगबाजपुर, पिपरिया वीरपुर, ब्योंधन खुर्द, ब्योंधन बुजुर्ग, लीलौर, बरसेर, गुलड़िया, रुखाड़ा, कतुरोई, गिरधरपुर, गुरगांवा आदि गांवों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों और बीएलओ से स्पष्ट कहा है कि वह अपने बूथ पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे युवाओं के वोट अवश्य बनवाएं। उन्होंने कहा कि सभी के वोट पंचायत सूची के साथ विधानसभा सूची में भी शामिल होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा, जब हर नागरिक अपनी भूमिका निभाए। इस दौरान राकेश मोहन त्यागी, मनोज शर्मा, पुष्पेन्द्र वर्मा, डॉ भानु प्रताप सिंह, खूबकरन, रुप किशोर वर्मा, दामोदर लोधी, यशपाल लोधी, राम खिलाड़ी, चमन सिंह, नरेश, मुरारी लाल आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *