जनपद सीतापुर में प्रधानमंत्री सड़क योजना के नाम पर हो रहा भ्रष्टाचार

*शिकायत करने पर जांच न करके शिकायत कर्ताओं पर दर्ज हो रही झूठी FIR -शिव प्रकाश सिंह

सीतापुर – सड़क गुणवत्ता के नाम पर बतौर उदाहरण के रुप में विख्यात प्रधानमंत्री सड़क योजना के साथ जनपद सीतापुर में विभिन्न कार्यकारी संस्थाओं के द्वारा चल रहे निर्माण कार्य के नाम पर की जा रही लूट और निश्चित मानक के विपरीत खानापूर्ति कर विकास की खुलेआम उड़ाई जा रही धज्जियों की शिकायत करने पर शिकायतकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज कर उन्हें दहशत में लेने का प्रयास लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है!बतौर उदाहरण सीतापुर बम्हौरा रोड पर चल रहे निर्माण कार्य गुणवत्ता पर संयुक्त किसान मोर्चा सदस्य गुरुपाल सिंह आदि द्वारा 26 फरवरी 2023 को पी डब्लू डी विभाग में पोर्टल पर की गई शिकायत और इसी प्रकरण में 27 फरवरी को मा0 प्रधानमंत्री महोदय,मा0 मुख्यमंत्री महोदय के साथ लोक निर्माण मंत्री उ०प्र०के पास की गई थी!जांच के नाम पर घोटाले में शामिल विभागीय जे ई द्वारा क्लीन चिट देकर उल्टा शिकायतकर्ता पर ही मुकदमा अपराध संख्या 95/23 धारा 353,505, आई पी सी व धारा 2/3 सार्वजनिक संपत्ति निवारण का मुकदमा थाना इमलिया सुल्तानपुर सीतापुर में दर्ज़ करा दिया गया! सार्वजनिक निर्माण में मानक विहीन कार्य की शिकायत करने पर दर्ज मुकदमा इस बात का प्रमाण है कि चल रही अवैध लूट पर सच उजागर करने का परिणाम दर्ज फर्जी मुकदमों की दहशत में लेकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना है!
किसान मंच राष्ट्रीय सचिव/प्रदेश प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से समूचे जनपद में प्रधानमंत्री सड़क योजना के अन्तर्गत बन रही सड़कों पर गुणवत्ता की जांच कर भ्रष्टाचार में लिप्त विभागीय कर्मचारियों व अधिकारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित कर मानक के अनुसार सड़कों का निर्माण सुनिश्चित किया जाए!अन्यथा की स्थिति में जनपद सीतापुर अलग अलग चल रहे विभिन्न संस्थाओं के निर्माण कार्य स्थलों पर आंदोलन शुरू किया जाएगा,और जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

– सीतापुर से रामकिशोर अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *