जनता ने भाजपा को दिखाया आईना: प्रदीप जैन

झांसी। तीनों राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने जार ही है। लोकसभा चुनाव से पहले जनता ने भाजपा को आइना दिखाया है कि वह सत्ता नहीं चला सकते है वह केवल देश को बर्बाद कर सकते हैं। यह कहना है झांसी के पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य का। जिन्होंने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जीत के नजदीक पहुंचने पर जश्न मनाते हुए बोली है।

झांसी के कांग्रेस से पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने भाजपा को गैर लोकतांत्रिक सरकार बताया है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में एक ही व्यक्ति अपनी विचारधारा सभी पर थोप रहा है। फिर चाहे सीबीआई हो या फिर कोर्ट ही क्यों न हो। पूरी जनता भाजपा के झूठे वादों से परेशान हैं। भाजपा सरकार में लोगों को काम नहीं मिला, लोगों को रोजगार नहीं मिला, काला धन नहीं मिला, व्यापारियों को व्यापार नहीं मिला, किसानों को जो अनुदान मिलना चाहिए था वह नहीं मिला। हर तरफ भाजपा ने जनता को केवल धोखा दिया है। यहां तक गंगा मां और गाय माता हो या फिर भगवान राम। हर मुद्दे पर भाजपा जनता की भावना से खेलती रही है। इसलिए जनता ने इस बार मोदी, योगी, शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे और रमन सिंह को नकारा है।

कांग्रेस हमारे अन्नदाताओं का हमेशा से सम्मान करती चली आ रही है। भगवान के बाद अन्नदाताओं को सबसे बड़ा रोल रहता है। अन्नदाताओं को कांग्रेस को आर्शीवाद मिला है। जिससे कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही हैं।

एक सवाल का जवाब देते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि भाजपा ने केवल जनता के मुंह से निवाला छीनने का काम किया है। कागजों में जुमले देते हैं, वह कागजों में कुछ भी बोलते रहें लेकिन जनता तक को कुछ भी नहीं पहुंचाते हैं। यह उसी का परिणाम है। भाजपा शासन में किसानों के सीने पर गोली मारी गई। युवाओं को व्यापम में फंसाया गया, व्यापारियों को जीएसटी में तड़फाया गया और गरीब जनता को नोटबंदी में उलझाया गया। भाजपा पूरी की पूरी उलझन वाली सरकार थी। जिस कारण मध्य प्रदेश की जनता ने भाजपा को नकार दिया है।

रिपोर्ट–उदय नारायण कुशवाहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *