हाफिजगंज, शेरगढ़, बरेली। छुट्टा गोवंशों से परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार को दर्जन भर छुट्टा मवेशियों को पकड़कर ग्राम सचिवालय में बंद कर दिया। बाद में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से पकड़े गए गोवंश को गोशाला भेजने की मांग की। हाफिजगंज क्षेत्र में छुट्टा गोवंश किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान इनसे परेशान होकर रातभर जागकर अपनी फसलों की रखवाली कर रहे है। अचानक गोवंश के सड़कों पर आने से कई लोगों की जान जा चुकी है और कई लोग चोटिल हो चुके है। इसके बाद भी छुट्टा गोवंश को पकड़वा कर गोशाला नही भेजा गया है।।जिससे परेशान किसानों ने गुरुवार को छुट्टा गोवंशों को पकड़ कर ग्राम सचिवालय में बंद कर दिया। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से छुट्टा पशुओं को गोशाला भेजने की मांग की। वही शेरगढ़ कस्बा समेत गांवों में आवारा गोवंशों से लोग परेशान हैं। आवारा गोवंश सड़कों पर घूमते हुए दे हुए देखे जा सकते हैं। वहीं गांवों में यह स्थिति और खराब है। पशुओं के झुंड खेतों में घुसकर किसानों की फैसल बर्बाद कर रहे हैं। जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसान अपनी फसलों की रखवाली करने को मजबूर हैं। आवारा पशुओं से किसानों को खतरा भी बना रहता है। प्रशासन पशुओं को गोशाला भेजने के दावे भले ही करे लेकिन इस ओर से जिम्मेदार अंजान बने बैठे है।।
बरेली से कपिल यादव
