मुरादाबाद- मुरादाबाद मार्ग स्थित गांव शहजादी सराय में संचालित मैकसन फार्मा नाम आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली फैक्ट्री में नकली दवा बनाने की मुखबिर की सूचना मिलते ही औषधि मुख्यालय मुरादाबाद ने एक स्पेशल टीम का गठन कर जिसमें खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग मुरादाबाद मुख्यालय से औषधि सहायक आयुक्त मुरादाबाद मंडल दीपक शर्मा के नेतृत्व में छह जनपद के गौतमबुद्ध नगर के औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर, गाजियाबाद के आशुतोष मिश्रा, अमरोहा के राजेश कुमार, बिजनौर के उमेश भारती, मुरादाबाद की रूमिला वर्मा पहुंचे।
जहां फैक्ट्री स्वामी थाना हयातनगर के सराय तरीन निवासी तेज प्रकाश और उसका बेटा शुभम् मिले। टीम ने फैक्ट्री में जांच पड़ताल शुरू कर दी। जहां एलोपैथिक दवा बनाने की तीस लाख की मशीन मिली जहां उसके द्वारा बिना लाइसेंस के बनायी जा रही भारी मात्रा में एलोपैथिक दवाएं और नशीली दवा व इंजेक्शन व प्रतिबंधित दवाएं भी मिली। औषधि सहायक आयुक्त दीपक शर्मा ने बताया फैक्ट्री स्वामी के नाम केवल आयुर्वेद की दवा बनाने लाइसेंस है।
– संभल से दानिश
