बरेली। जनपद के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे परेशान होकर एक छात्रा ने अपनी परीक्षा छोड़ दी थी। दो दिन पहले एक छात्रा हाईस्कूल प्री-बोर्ड की परीक्षा देने जा रही थी तभी एक शोहदे ने उसे इतना परेशान कर दिया कि उसको परीक्षा छोड़नी पड़ गई। छात्रा के परिजनों ने इस मामले मे बिथरी चैनपुर थाने मे मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने गुरुवार को आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है। थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा दो दिन पहले हाईस्कूल प्री-बोर्ड की परीक्षा देने जा रही थी तभी गांव के ही अभिषेक नाम के लड़के ने उसका रस्ता रोक लिया। उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। उसका दुप्पटा खींचने लगा। छात्रा को इतना परेशान कर दिया कि वो अपनी परीक्षा देने तक नही जा पाई। जिस वजह से उसकी हाईस्कूल प्री-बोर्ड की परीक्षा छूट गई। छात्रा के परिजनों की तहरीर पर आरोपी अभिषेक और उसके मां बाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी अभिषेक के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने गुरुवार को अभिषेक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।।
बरेली से कपिल यादव