छात्राओं ने नवाचार से परिपूर्ण प्रोजेक्टस का प्रदर्शन कर बताई उपयोगिता

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। जवाहर नवोदय विद्यालय मे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने चार दिवसीय विज्ञान कैंप लगाया। कैंप मे छात्राओं ने नवाचार से परिपूर्ण प्रोजेक्टस का प्रदर्शन कर उपयोगिता बताई। जवाहर नवोदय विद्यालय रफियाबाद बरेली में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने महात्वाकांक्षी परियोजना विज्ञान ज्योति फेज-6 के तहत चार दिवसीय विज्ञान कैंप का आयोजन किया। कैंप मे बरेली जिला के केंद्रीय विद्यालय-2 जेएलए, केंद्रीय विद्यालय एन-ई-आर एवं जवाहर नवोदय विद्यालय के विज्ञान वर्ग की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद सिंह रावत ने बताया कि ऐसे कैंप विद्यार्थियों को रचनात्मक, कौशलयुक्त और नवाचारी बनाने पर बल देती है। विज्ञान ज्योति परियोजना जिला समन्वयक जितेन्द्र कुमार के निर्देशन मे कैम्प मे बच्चों को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आधार पर नवाचार से परिपूर्ण प्रोजेक्टस बनवाए। उप प्राचार्या वीना मिश्रा ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना की।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *