फरीदपुर, बरेली। जनपद की थाना फरीदपुर क्षेत्र मे छह साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाले तीन बच्चों का बाप द्रोण पाल शुक्रवार देर शाम तिलहर मे ट्रेन के आगे कूद गया। गंभीर अवस्था मे उसे शाहजहांपुर के जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान हो गई। दो दिन पहले वारदात के बाद से वह मौके से फरार चल रहा था। पुलिस और एसओजी उसकी तलाश कर रही थी। फरीदपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम के अनुसार आरोपी द्रोण पाल की जेब से पानीपत जिले के गांव आसन कला का आधार कार्ड मिला। इससे उसकी पहचान की पुष्टि हुई। आरोपी ट्रेन के आगे कूद गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और उपचार दौरान मौत हो गई फिर भी पुलिस कानूनी प्रक्रिया पूरी करेगी। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बता दें कि फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो सितंबर को 6 साल की बच्ची को अपने घर में बंद कर आरोपी द्रोण पाल ने दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया था। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी भाग गया था। बच्ची इस समय बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती है।।
बरेली से कपिल यादव