बरेली। सीएम बोर्ड पर बरेली ने ऊंची छलांग लगाते हुए विकास एवं राजस्व कार्यों प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बरेली को विकास कार्यक्रमों मे प्रदेश में दूसरा और राजस्व कार्यक्रमों में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। सीएम डैशबोर्ड पर अक्तूबर मे बरेली को ओवरऑल तीसरा स्थान मिला था मगर नवंबर में संयुक्त रूप से बरेली 20वें स्थान पर खिसक गया था। विकास कार्यों में बरेली की रैंकिंग बुरी तरह गिरकर 52वें स्थान पर पहुंच गई थी। रैंकिंग खराब आने पर डीएम अविनाश सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई थी। 10 दिसंबर से ही उन्होंने रैंकिंग में सुधार के लिए विभागीय बैठकें करना शुरू कर दी। जबकि इस दौरान उनके पिता गंभीर रूप से बीमार होने के कारण अस्पताल में भर्ती थे। इसके बाद भी उन्होंने विकास योजनाओं को गति देने के लिए विभागवार बैठके की। एक-एक विभाग की 5 से 8 बार तक बैठक आयोजित की गई। अधिकारियों को न केवल रैंकिंग में सुधार के टिप्स दिए गए बल्कि उनका मनोबल भी बढ़ाया गया। लंबित योजनाओं को तेजी से पूर्ण कराया गया। जन-जन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम जमीनी स्तर तक किया गया। विभागों में लक्ष्य को समय पर पूर्ण करने के लिए देर रात तक कार्य हुआ। परिणामस्वरूप बरेली ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। जिले ने 10 में से 9.27 अंक प्राप्त किए है। लगभग 80 विकास योजनाओं में से बरेली ने 74 में ए ग्रेड प्राप्त किया है। पंचायती राज विभाग को अपनी चारों योजनाओं में ए ग्रेड प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना और मनरेगा में भी बरेली ने ए ग्रेड प्राप्त किया। पिछले महीने समाज कल्याण विभाग की रैंक खराब थी मगर इस बार छात्रवृत्ति से जुड़ी सभी योजनाओं के साथ-साथ सामूहिक विवाह योजना, पारिवारिक लाभ, वृद्धावस्था पेंशन में भी विभाग को ए ग्रेड मिला। राजस्व रैंकिंग में हैसियत प्रमाण पत्र जारी करने में बरेली को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है।।
बरेली से कपिल यादव
