छत पर सोता रहा परिवार, घर से जेवर नगदी सहित सात लाख की चोरी

शाही, बरेली। शाही थाना क्षेत्र के गांव अमौर में एक घर से चोरों ने जेवर नगदी समेत सात लाख की चोरी कर ले गए। परिवार का एक सदस्य शनिवार तड़के सुबह छत से नीचे उतरकर आया तो घटना की जानकारी हुई। शुक्रवार की देर रात थाना शाही क्षेत्र के गांव अमौर मैं चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। जानकारी के मुताबिक गांव अमौर निवासी इकराम गंगवार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ दो मंजिला छत पर सो रहे थे। इसी का फायदा उठाते हुए चोर घर में घुसे और जेवरात नगदी समेत सात लाख का माल पार कर ले गए। इसकी जानकारी उन्हें तब हुई जब वह शनिवार के तड़के सुबह उठे तो उन्हें कमरे और मुख्य दरवाजा खुला मिला। इस पर उन्हें शक हुआ तो वह कमरे में गए और देखा कि कमरे का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है। अलमारी भी खुली पड़ी है और उसमें रखा जेवरात गायब था। घर में रखा बक्शा देख कर इकराम के होश उड़ गए। इकराम ने बताया कि बक्शे में बेटी और बहू के जेवरात रखे थे। बेटी फतेहगंज पश्चिमी में एक किराए के मकान में रहती है इसलिए जेवर उसके घर पर रखे हुए थे। शनिवार की सुबह होते जब चोरों का पता लगाने के लिए निकले तो गांव के शिशु मंदिर स्कूल के पास बक्शा पड़ा मिला। बक्से से जेवरात और महंगे कपड़े गायब थे। इकराम ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना शाही में तहरीर दी है। बताया जा रहा है चोर पड़ोस के किसी दीवार के सहारे घुसे होंगे। पड़ोस के कई घरों की छतें आउट दीबारे आसपास में मिली हुई हैं। इसके अलावा दूसरी चोरी बसावनपुर के मंदिर में दान पात्र का ताला काट कर हुई है। दानपात्र का ताला होली और दीपावली को मेला प्रबंध कमेटी खोलती है। दानपात्र में होली पर 20 हजार और दीपावली पर 30 हजार के लगभग रुपया निकलते हैं। माना जा रहा है कि दानपात्र में इस समय 10 से 15 हजार के लगभग रुपये होंगे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *