बरेली। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाए जाने वाला छठ पर्व इस बार 10 नवंबर को बड़ी श्रद्धा भाव से मनाया जा रहा है। इस पर्व को लेकर बरेली क्षेत्र मे रह रहे लोगो मे जहां छठ पूजा को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है। वही इस पर्व को लेकर इन परिवारों की महिलाओं द्वारा व्रत संबंधी तैयारियां व खरीदारी शुरू कर दी है। रविवार को उनके द्वारा बाजार से आवश्यक सामान बर्तन व कपड़े तथा अन्य खाद्य सामग्री की खरीदारी की गई। छठ पूजा की तैयारियां रविवार से शुरू हो गई हैं। पहले दिन व्रती महिलाओं ने पूजा स्थल, पूजा के बर्तन की साफ सफाई की। साथ ही गेहूं खरीद कर उनको साफ करने के साथ ही धोया गया। अब सोमवार की सुबह तक निर्जला रहकर गेहूं सुखाए जाएंगे। 8 नवंबर को नहाए खाए पूजा होगी। 9 नवंबर को खरना होगा। 10 नवंबर66 को पहला छठ पूजा डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया जाएगा और 11 नवंबर को व्रती महिलाएं उगते सूर्य को अर्घ देकर छठ पूजा का समापन करेंगी। भोजपुरी समाज के संजय कुमार पांडेय ने बताया कि बरेली में 10 से 12 हजार लोग उनके समाज के लोग रहते है जो छठ6 पूजा करते हैं। इज़्जतनगर के देवरिया नदी और पार्वती मंदिर में पूजा को घाट तैयार किए जा रहे है। रामगंगा घाट, रूहेलखंड यूनिवर्सिटी मंदिर, सिद्धार्थनगर मंदिर और धोपेश्वर नाथ मंदिर में छठ पूजा के घाट बनाए जा रहे है। बताया जाता है कि छठ पर्व को लेकर रखा जाने वाला व्रत बड़ा ही कठिन होता है, लेकिन आस्था व मजबूत मनोबल के चलते यह व्रत पूरा कर महिलाएं व पुरुष यह मान लेते है कि छठ मईया ने उनका व्रत स्वीकार कर लिया है। छठ मईया का व्रत सोमवार आठ नवंबर से सुबह उठते ही नहाय-खाय के साथ शुरू हो जाएगा।।
बरेली से कपिल यादव