शाहजहांपुर। विद्युत संविदा कर्मचारियों की छंटनी किए जाने के विरोध में मंगलवार को विद्युत संविदा मजदूर संगठन के बैनर तले संविदा कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर चले गए। कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर मे धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया, साथ ही चेतावनी दी कि यदि छंटनी किए गए कर्मचारियों को जब तक काम पर वापस नहीं लिया जाएगा। तब तक वह लोग काम पर नहीं लौटेंगे। विद्युत संविदा कर्मचारी मंगलवार सुबह करीब 11 बजे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवल किशोर सक्सेना के नेतृत्व मे अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में इकट्ठा हुए। यहां पर कर्मचारियों ने पूर्व चेतावनी के तहत कार्य बहिष्कार की घोषणा करते हुए धरने पर बैठ गए। संगठन के जिलाध्यक्ष मुनीश पाल का कहना है कि डिवीजन प्रथम और द्वितीय में उपकेंद्रों में कार्यरत 314 संविदा कर्मचारियों को भेदभाव पूर्ण तरीके से निकाल दिया गया है। इन कर्मचारियों की जब तक वापसी नही हो जाती। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बता दें कि छंटनी के विरोध में संविदा कर्मचारियों ने सोमवार को भी एसई कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया था और चार फरवरी को पूरे बरेली मंडल में कार्यबहिष्कार की चेतावनी दी थी। अशोक कुमार पाल, विवेक सक्सेना, राजेश कुमार, दीपक श्रीवास्तव, अशोक सक्सेना, शकील अहमद, रतनलाल, मनोज कुमार, शिवकुमार, पीयूष कुमार, रमेश चन्द्र, अनुराग श्रीवास्तव, अफरोज, पंकज शर्मा, अमर सक्सेना, अर्पित सक्सेना, सत्यपाल, सचिन पाल, मो० नबी, परशुराम, अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव