बरेली। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर रामगंगा पर चौबारी मेले मे आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मंगलवार देर शाम तक करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। श्रद्धालुओं की खासी भीड़ के कारण मेला रात भर गुलजार रहा। घाट भी स्नान के लिए सजकर तैयार थे जहां श्रद्धालु ने पहले स्नान किया। इसके बाद मेले मे खरीदारी की। श्रद्धालुओं ने मेले में भरपूर मनोरंजन किया। चौबारी मेले मे घूमने के दौरान परिवार से करीब 29 बच्चे बिछड़ गए थे इस दौरान सुभाषनगर व कैट पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए मेले मे गुम हुए 29 बच्चों को उनके परिवार से मिला दिया। बच्चों को वापस पाकर परिवार के चेहरे खिल उठे। परिवार के लोगों ने पुलिस को धन्यवाद दिया।।
बरेली से कपिल यादव
