बरेली। चौबारी स्थित रामगंगा नदी पर मेला लगवाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। संपूर्ण मेला क्षेत्र को चार जोन मे बांटा गया है। इसके अन्तर्गत आठ सेक्टर बनाए गए है। कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था के लिए चार जोनल मजिस्ट्रेट और 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती 24 घंटे के लिए की गयी है। जिलाधिकारी की ओर से मजिस्ट्रेट की ड्यूटी 1 नवंबर से 8 नवंबर तक लगाई गई है। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) देश दीपक सिंह को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाया है। रिजर्व में दो जोनल मजिस्ट्रेट और चार सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। उप जिला मजिस्ट्रेट सदर को मेला मजिस्ट्रेट, तहसीलदार सदर को सहायक मेला मजिस्ट्रेट नामित किया है। अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम गोविंद मौर्य को अतिरिक्त मेला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। तहसीलदार (न्यायिक) मीरगंज सुरभि राय को अतिरिक्त सहायक मेला मजिस्ट्रेट नामित किया। यात्रियों की सुविधा के लिए सिटी बस सर्विस के लिए एआरटीओ (प्रशासन) डॉ. पीके सरोज, संभागीय परिवहन अधिकारी पंकज सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। विद्युत व्यवस्था के लिए अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण ग्रामीण खण्ड द्वितीय ओम प्रकाश सिंह को नामित किया है। मागों की व्यवस्था के लिए अधिशासी अभियन्ता राज्य सेतु निर्माण निगम अरुण गुप्ता को जिम्मेदारी दी है। अग्निशमन व्यवस्था मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु पर्मा संभालेंगे। पेयजल की चेकिंग अधिशासी अभियन्ता जल निगम संजय कुमार करेंगे। पशु स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. मनमोहन पाण्डेय को नामित किया। मार्ग एवं दुकानों की व्यवस्था, घाटों की साफ-सफाई एवं लेबलिंग के लिए अधिशासी अभियंता, लोनिवि प्रांतीय खंड भगत सिंह एवं अधिशासी अभियन्ता, बाढ़ खंड नीरज कुमार को जिम्मेदारी दी है। खाद्य पदार्थों की जांच सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय अपूर्व श्रीवास्तव करेंगे। बदायूं बरेली रोड रामगंगा पुल पर सड़क एवं परिवहन व्यवस्था के लिए तहसीलदार नवाबगंज दुष्यंत प्रताप सिंह व तहसीलदार बहेड़ी भानु प्रताप सिंह को नामित किया है। मेला मे 125 हैंडपंप की स्थापना होगी। 16 बड़े जेनरेटर तथा 30 छोटे जनरेटर की व्यवस्था रहेगी। घाट पर टेट, खोया-पाया केन्द्र, स्नान घाट पर चेंजिंग रूम की व्यवस्था, तैराकी टीम, गोताखोरों की व्यवस्था, एवं लाउडस्पीकर की व्यवस्था के लिए 19 प्रबंधकों की नियुक्ति की गई है।।
बरेली से कपिल यादव
