चौकी चौराहे पर जाम की समस्या से निजात के लिए लगाया बैरियर

बरेली। चौकी चौराहे पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एक नया प्रयोग किया है। सर्किट हाउस की तरफ से आने वाले वाहन अब सीधे चौकी चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे। अब वाहन मस्जिद के पीछे से घूमकर सेठ दामोदर स्वरूप पार्क की तरफ से जा सकेंगे। इसके लिए एक बैरियर लगाकर दो पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। शहर में जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। शहर के प्रमुख चौकी चौराहे पर ट्रैफिक लाइट चालू नहीं होने से हाथ के सहारे ट्रैफिक को कंट्रोल किया जा रहा है, लेकिन सभी दिशा से एक साथ वाहन आने पर जाम के हालात बन जाते है। जिससे निजात दिलाने के लिए अब ट्रैफिक पुलिस की तरफ से मस्जिद के सामने बैरियर लगाया गया है, जिससे सर्किट हाउस चौराहे की तरफ से आने वाले वाहन अब मस्जिद के सामने से नहीं होकर मस्जिद के पीछे वाले रास्ते से दामोदर पार्क चौराहे की तरफ से आ रहे है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *