चोरों ने घर में घुसकर चोरों ने गहने व नकदी पर किया हाथ साफ

बरेली। शुक्रवार की देर रात थाना सुभाषनगर के मढ़ीनाथ में एक घर में घुसकर चोरों ने गहनों सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया। जिस युवक के घर में चोरी हुई वह अपनी पत्नी का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहा था। घर पर कोई नहीं था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घर का सामान पार कर दिया। युवक को पड़ोस के रहने वाले युवक ने शनिवार की सुबह 4 बजे चोरी होने की सूचना दी। घर के सभी दरवाजे खुले पड़े थे। युवक ने घर जाकर देखा तो पता चला कि चोर घर में रखे सोने की ज्वेलरी व करीब 60 हजार रुपये लेकर फरार हो चुके थे। पीड़ित ने करीब आठ लाख रुपए की कीमत के ज्वैलरी व साठ हजार रुपये चोरी होने की बात कही है। पीड़ित सुधांशु शर्मा एक निजी कंपनी में अकाउंट का काम देखते है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पत्नी की तबीयत अचानक खराब हो गई जिसके चलते उन्होंने राजेंद्रनगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पत्नी के अस्पताल में भर्ती होने के कारण सुधांशु और उनकी मां अस्पताल में ही रूक गए। इधर शुक्रवार की रात में घर में किसी के न रहने पर चोरों ने घर में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। घर से पास गली में स्थित एक डेयरी पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे को खंगालने मे जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक चोरी की घटना में कोई नजदीकी शामिल है। जिसको घर के बारे में पूरी जानकारी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *