चैकिंग के दौरान युवती के पास तमंचा हुआ बरामद:अब सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा है वायरल

मैनपुरी- उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक महिला से तमंचा बरामद किया है। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद चर्चा का विषय बन गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे जेल भेज दिया है।
क्या था मामला
मामला मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र के जेल चौराहे का है। यहां किसी ने पुलिस को सूचना दी कि एक महिला तमंचा लेकर जा रही है। इसके बाद पुलिस उस महिला के पास पहुंची। महिला कांस्टेबल ने उसकी तलाशी ली, तो उसके जीन्स से तमंचा बरामद हुआ। जिसे देखकर पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए। इस घटना की आसपास के लोगों ने वीडियो बना ली। इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
पेशे से टीचर बताई जा रही महिला
इस मामले में कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी महिला का नाम करिश्मा पुत्री पूरन सिंह यादव है। वह फिरोजाबाद की रहने वाली है। वह पेशे से टीचर बताई जा रही है। उसकी रठेरा गांव निवासी उमेश के यहां ननिहाल है। मंगलवार को वह मैनपुरी किसी काम से आई थी। इस दौरान किसी ने उसके पास तमंचा भेज देख लिया था। तभी इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से पूछताछ शुरू की। पहले तो ना नुकुर करती रही। इसके साथ उसने पुलिसकर्मियों पर रौब गालिब भी किया। बावजूद इसके, महिला कांस्टेबल ने शुरू तलाशी ली। जिसमें उसकी जींस से 315 बोर का तमंचा निकल आया।

आरोपी महिला को जेल भेजा

एसपी अजय कुमार राय ने बताया कि जिले में जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उसी में पता चला एक महिला के पास तमंचा बरामद किया गया है। मामला दर्ज करके उसे जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है वह शिक्षिका है। अब पता लगाया जा रहा है कहां पर शिक्षक है। इसके साथ ही उसके बाद कहां पर उसकी तैनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *