चुनाव मे अधिकारियों से गड़बड़ी कराती है भाजपा- अखिलेश यादव

बरेली। सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा चुनावों मे अधिकारियों से गड़बड़ी कराती है। 2024 के लोकसभा चुनाव मे कई अधिकारी अगर बेईमानी नही करते तो परिणाम कुछ और होता। साथ ही केंद्र मे भाजपा की सरकार नही होती। अखिलेश ने बरेली मे प्रेसवार्ता मे कहा कि अगर जिम्मेदार लोग अन्याय करेंगे तो लोकतंत्र कैसे मजबूत होगा। अखिलेश यहां पार्टी पदाधिकारियों के निजी कार्यक्रमों मे शामिल होने आए थे। अखिलेश यादव गुरुवार की दोपहर एक बजे बरेली पहुंचे। इसके बाद बहेड़ी विधायक और सपा के प्रदेश महासचिव अताउर रहमान की बेटी की शादी समारोह मे अखिलेश ने पत्रकारों से बात भी की। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कुई पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी भाजपा का एजेंट बनकर काम करते है। जब अधिकारी भाजपा के बन जाए। आयोग भाजपा का हो जाए तो सोचिए लोकतंत्र कैसे मजबूत होगा। रामपुर और कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां लाखों लोगों को वोट नही डालने दिया गया और चुनाव मे भी गड़बड़ी की गई। सपा ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से भी की लेकिन कोई ध्यान नही दिया गया। सपा प्रमुख ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव आयोग सिर्फ विपक्षी दलों को परेशान कर रहा है। मेरी अपील है कि आयोग बीजेपी का आयोग न बने। आयोग को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि मतदाता सूची मे कोई गड़बड़ी न हो और गरीब से गरीब व्यक्ति का वोट न छूटे। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों का ध्यान महंगाई, बेरोजगारी आदि ज्वलंत मुद्दों से भटकाने के लिए यूपी मे एसआईआर करा रही है। जनता व सियासी दलों को वोट बनवाने के काम मे लगाकर तीन महीने के लिए उलझा दिया गया है। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी का भी वोट बनने से छूटने न पाए। साथ ही कार्यकर्ताओं से पीडीए प्रहरी के रूप में हर बूथ पर सीसीटीवी व पीपीटी बनाकर नजर रखने को कहा। दिल्ली विस्फोट को इंटेलीजेंस की नाकामी बताया दिल्ली विस्फोट पर अखिलेश ने कहा कि लाल किला हमारी आजादी का प्रतीक है। ऐसे में वहां पर विसफोट होना, इंटेलिजेंस का पूरी तरह फेलियर है। बरेली मे 26 सितंबर को हुए बवाल को पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक नाकामी का उदाहरण दिया। अखिलेश ने कहा कि कभी इनका प्रशासन फेल होता है तो कभी इंटेलिजेंस। उन्होंने बरेली के डीएम अविनाश सिंह पर निशाना साधते हुए कहा मैंने बरेली के डीएम अविनाश सिंह को कटहरी मे भाजपा जिलाध्यक्ष की तरह काम करते देखा है। अखिलेश बरेली पहुंचे अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस पर भी तंज कसा। प्रदेश मे आए दिन हो रहे पुलिस एनकाउंटर पर सवाल पूछने पर अखिलेश ने पत्रकारों से कहा ‘सच लिखोगे तो तुम्हारा भी एनकाउंटर हो जाएगा। प्रदेश के कई पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी निष्पक्ष होकर काम नही कर रहे है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *