फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा परिवार के द्वारा पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान चित्रगुप्त के प्राकट्य दिवस के अवसर पर 18वे यम द्वितीया पूजन समारोह का आयोजन बाबा गुददड़ बाग मंदिर के प्रांगण मे किया गया। इस अवसर पर दीपोत्सव के अंतर्गत 1500 दीप जलाकर दीपदान किया गया। इसके साथ ही भगवान चित्रगुप्त की पूजा एवं अर्चना की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने समस्त विश्व के लोगों के जन्म मरण का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त जी के व्यक्तित्व से रूबरू कराते हुए सभी से प्रतिदिन नमन एवं पूजन की अपील की। कार्यक्रम संयोजक जिलाध्यक्ष राकेश सक्सेना व जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना सहित उपस्थित जनों ने चित्रांश एकता के साथ श्री गंगा, गौ, बेटी, पर्यावरण बचाओ देश बचाओ के साथ रक्तदान महादान की शपथ ली। इससे पूर्व मुख्य अतिथि शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने भगवान चित्रगुप्त जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर एवं दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इसके भगवान चित्रगुप्त जी की वंदना की गई। पूजन पंडित गिरीश कुमार मिश्रा कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। अन्त में भगवान चित्रगुप्त जी की आरती के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। संचालन महामंत्री अनूप कुमार सक्सेना ने किया। कार्यक्रम मे अनूप कुमार सक्सेना, गोविंद सक्सेना एड,आशीष सक्सेना एड, रवि जौहरी, रवि सक्सेना, पूनम सक्सेना, प्रतिभा जौहरी, मीनाक्षी जौहरी, नीतू सक्सेना, सिला सक्सेना, प्रीति सक्सेना, ब्यूटी जौहरी, विमल सक्सेना, राज सक्सेना, सचिन भारतीय, समीर राज आदि का पूर्ण सहयोग रहा। भाई फतेहगंज पश्चिमी में भी टोल प्लाजा पर स्थित चित्रगुप्त भगवान मंदिर पर चांदी की मूर्ति का अभिषेक व पूजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर के प्रभारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना सहित अन्य भक्त गण उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव