बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। महिला ने तहरीर देकर चिकित्सक पति पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति के खिलाफ मारपीट एवं दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित निधि शर्मा निवासी पटियाला (पंजाब) ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी नौ दिसंबर 2020 को योगेश बंसल निवासी ईसट भाटिया नगर थाना सिटी, जिला यमुनानगर (हरियाणा) से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराली व पति दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करते थे। उसे पीटते थे। पति योगेश पेशे से चिकित्सक हैं। पति राजश्री मेडिकल कॉलेज फतेहगंज पश्चिमी में नौकरी करता है। वह परिवार के साथ मेडिकल कॉलेज कैंपस मे रहती है। सोमवार को पति ने दहेज के लिए उसे पीटा। विरोध करने पर पति ने डेढ़ साल की बेटी के साथ उसे निकाल दिया।।
बरेली से कपिल यादव