चलती ट्रेन से मासूम बेटे के साथ उतरी महिला…जीआरपी सिपाही ने बचाई जान

बरेली। जंक्शन पर जीआरपी सिपाही की सजगता से एक महिला यात्री की जान बच गई। जिसका एक वीडियो भी सामने आया। दरअसल गुरुवार को बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर कांस्टेबल चरण सिंह अपनी ड्यूटी कर रहे थे तभी ट्रेन संख्या 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर एक पर आई तो एक महिला अपने पति व बच्चों के साथ गलत ट्रेन पर चढ़ने लगी। गलत ट्रेन मे चढ़ने के बाद हड़बड़ाहट में महिला गोद में बच्चे को लेकर उतरने समय ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच मे पैर फिसलने से गिर गई। जीआरपी के सिपाही की सजगता से दोनों की जान बची। महिला का पति और दूसरा बच्चा पहले ही ट्रेन से उतर गए थे। वे दोनों भी मौके पर पहुंच गए। इस घटना को देखकर यात्री दंग रह गए थे। यात्रियों ने बताया कि अगर पलभर की देर होती तो हादसा हो सकता था। जानकारी के मुताबिक महिला अपने परिवार के साथ लखनऊ जा रही थी लेकिन गलती से सुपरफास्ट ट्रेन मे चढ़ गई थी। घटना से दंपती सहम गए थे। उन्होंने जान बचाने वाले सिपाही का आभार जताया। वहीं जीआरपी ने दूसरी ट्रेन में दंपती और उनके बच्चों को बैठाया। यात्रियों ने जीआरपी पर सजगता को सराहा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *