चलती ट्रेन से नीचे गिरी महिला गंभीर रूप से घायल, बच्चों को नही लगी भनक

बरेली। चलती ट्रेन से उत्तराखंड के रुद्रपुर से लौट रही एक महिला अचानक नीचे गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है महिला उत्तराखंड के रुद्रपुर मे अपने दो छोटे बच्चो के साथ पति से मिलकर वापस अपने घर ट्रेन से जा रही थी। घटना की जानकारी आरपीएफ को लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने महिला के परिजनों को भी इस बाबत सूचना दे दी है। घायल महिला की पहचान इंदु (35) पत्नी राजेश निवासी प्रतापगढ़ (यूपी) के रूप मे हुई है। घायल महिला के रिश्तेदारों ने बताया कि इंदु अपने पति से मिलने के लिए रुद्रपुर आई थी। इंदु का पति रुद्रपुर मे ही प्राइवेट नौकरी करता है। इंदु रुद्रपुर से हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन से अपने बेटा-बेटी के साथ प्रतापगढ़ जा रही थी। तभी बरेली के थाना कैंट क्षेत्र लाल फाटक के पास रविवार देर रात करीब तीन बजे चलती ट्रेन से वह अचानक नीचे गिर गई। इसकी सूचना आरपीएफ को दी गई। मौके पर आरपीएफ ने घायल महिला को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा हुआ तब महिला के बेटा और बेटी को इसकी जानकारी नही मिली और वो लखनऊ पहुंच गए। जिसके बाद लखनऊ मे आरपीएफ को इस संबंध मे जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही लखनऊ मे आरपीएफ ने घायल महिला के बच्चों को सकुशल अपने संरक्षण मे ले लिया और घायल महिला के परिजनों को इस बात की जानकारी दे दी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *