घर मे फंदे से लटका मिला महिला का शव

भमोरा, बरेली। जनपद के थाना क्षेत्र के एक गांव मे सोमवार शाम विवाहिता का शव कमरे में लटका मिला। महिला के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भाई ने बहने के पति पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शाहजहांपुर के थाना खुदागंज क्षेत्र के गांव जगनिया निवासी मनोहर लाल ने बताया कि उनकी बड़ी बहन गायत्री की शादी 10 साल पहले भमोरा थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर त्रिकुनिया मे रहने वाले हरभजन के बेटे विनोद के साथ हुई थी। वही छोटी बहन गौरी की शादी वर्ष 2019 मे हरभजन के छोटे बेटे अमित के साथ की थी। अमित सिक्कम मे काम करता है। अमित शराब की आदि है। वह घर में रहकर आए दिन गौरी से गाली गलौज और मारपीट करता था। सोमवार शाम अमित ने फोन कर बताया कि गौरी की मौत हो गई है। सूचना पर वह परिवार के सहित गांव पहुंचे तो उसका शव जमीन पर पड़ा था। पता चला कि पति-पत्नी मे झगड़ा हुआ था। अमित सिक्कम से अभी 15 दिन पहले ही घर आया था। वह शराब पीकर आए दिन गौरी से गाली गलौज और मारपीट करता था। थानाध्यक्ष सनी चौधरी ने बताया कि महिला के भाई मनोहर लाल ने बहन गौरी के मृत्यु होने की सूचना दी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *