झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र में घर में घुसकर दबंगों ने पहले लड़की से छेड़खानी की और उसने इसका विरोध किया तो दबंगों ने मारपीट करनी शुरु कर दी। इतना ही नहीं बचाने पहुंचे पिता के साथ भी दबंगों ने मारपीट की और भाग गये। पीड़ित ने थाने की पुलिस से शिकायत की। लेकिन शिकायत को गम्भीरता से नहीं लिया। जबकि यह वारदात घर मे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। जिसमें स्पष्ट देखी जा सकती है।
नवाबाद थानान्तर्गत शिवाजी नगर में एक लड़की अपने माता-पिता के साथ रहती है। लड़की का आरोप है कि कुछ लड़के उसे कई दिनों से परेशान करते है। 22 जून को जब वह अपने घर थी, तभी उक्त लोग उसके घर पहुंचे और उसके साथ छेड़खानी करने लगे। जिसका विरोध करने पर उन्होंने उसके साथ मारपीट की और घर में रखे सामान की तोड़फोड़। शोर सुनकर उसका पिता बचाने पहुंचा तो उनके साथ भी बेरहमी से पिटाई करते हुए भाग गये। यह वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें स्पष्ट दबंगों की गुंडई देखी जा सकती है।
पीड़िता इसकी शिकायत लेकर थाने की पुलिस के पास पहुंची। जहां शिकायत को गम्भीरता से नहीं लिया गया। वह शिकायत लेकर कई दिनों थाने के चक्कर लगा ही है। लेकिन कोई कार्रवाही नहीं हुई। परेशान होकर पीड़िता एसएसपी कार्यालय पहुंची जहां उसने इसके बारे में अवगत कराते हुए न्याय की गुहार लगाई।
रिपोर्ट: उदय नारायण कुशवाहा (झांसी)