बरेली। शहर भर में नगर निगम अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए ऐसी जगहों को चिन्हित कर रहा है जिस पर अब तक लोगों का कब्जा है। ऐसे ही शहर के जंक्शन रोड पर सराय में रहने वाले लोगों को नगर निगम ने घर खाली कराने का नोटिस दिया है। जिसके विरोध में जंक्शन रोड पर सराय में रहने वाले लोग शुक्रवार की सुबह कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन करने लगे। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि कई वर्षों से उनका परिवार सराय में रहते आए हैं अब उन्हें नोटिस देकर नगर निगम घर खाली करने के लिए कह रहा है। उनके पूर्वज भी यही रहते थे वह लोग वैद्य वारिसान है। लोगों का आरोप है कि नगर निगम वैद्य कार्यवाही नहीं कर रहा है बल्कि जबरन उन्हें घर खाली करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इसी मामले में उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार को ज्ञापन सौंपा है। नगर निगम ऐसी जमीनों को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर दुकान या कमर्शियल उद्देश्य के तहत विकसित कर अपनी आमदनी बढ़ाएगा। दरअसल नगर निगम अभी भी शहर में स्थित घरों के मुकाबले काफी कम राजस्व अर्जित कर पा रहा है जबकि शहर के विकास के लिए और से ज्यादा पैसे की जरूरत है। ऐसे में वे अपनी आमदनी के स्रोत ज्यादा से ज्यादा विकसित करना चाहता है। यही वजह है कि वह अपनी जमीनों को कब्जामुक्त कराने के लिए कार्रवाई कर रहा है। धरना प्रदर्शन देने वालों में सराय के महिलाएं पुरुष सम्मिलित रहे।।
बरेली से कपिल यादव