घरों के आगे लटकाया क्रॉस का निशान, धर्मांतरण कराने वाले को किया गिरफ्तार

बरेली। जिले मे धर्म परिवर्तन का लालच देकर एक गिरोह ने धर्मांतरण कराना शुरू कर दिया है। कई लोग उनके बहकावे मे आ गये लेकिन अभी उन्होंने विधिवत धर्म परिवर्तन नही किया है। मकान के लालच मे लोगों ने अपने घरों के आगे क्रॉस के निशान लटका लिए है। 40 लोग मिलकर प्रार्थना सभा कर रहे थे। बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव बिचपुरी मे धर्मांतरण की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से बाइबल और कुछ साहित्य बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाने मे मुकदमा दर्ज किया गया है। बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव बिचपुरी मे पिछले कई दिन से सक्रिय लोग जाकर लोगों के घरों में प्रार्थना सभाएं करवा रहे थे। इसको लेकर हिंदू संगठन के केसरपुर के रहने वाले हिमांशु पटेल ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हिंदू संगठन के कई कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। घर के अंदर करीब 40 लोग प्रार्थना कर रहे थे। उन्होंने बाहर से दरवाजा बंद कर लिया था। पुलिस ने उनका दरवाजा खुलवाया। अंदर प्रार्थना कर रहे लोगों से पूछा तो उनमे से दो तीन लोगो को पुलिस ने हिरासत मे लिया। एक आरोपी गोरखपुर के रहने वाले अभिषेक गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभिषेक गुप्ता ही मकान का लालच देकर लोगों का धर्म परिवर्तन करवा रहा था। हिमांशु पटेल ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अभिषेक गुप्ता कई साल पहले अपना धर्म परिवर्तन कर चुका है। ईसाई बनने के बाद वह बरेली आया। यहां रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज मे काम करता है। धर्म परिवर्तन कराने के अपने मिशन को आगे बढ़ा रहा है। उसके साथ कई अन्य लोग भी धर्म परिवर्तन कराने मे उसकी मदद कर रहे हैं। पुलिस पूरे मामले का पर्दाफाश करने मे लगी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *