फरीदपुर, आंवला, सेंथल, बरेली। जिले भर मे बुधवार को गोवर्धन पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। घरों और मंदिरों मे लोगों ने विधि विधान से पूजन किया। मंदिरों में आरती के बाद अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। सेंथल कस्बे में लोगों ने घरों और मंदिरों में गोबर से गोवर्धन पर्वत को उठाए हुए भगवान श्रीकृष्ण की आकृति बनाकर खील आदि से सजाकर पूजन किया। मंदिरों मे अन्नकूट प्रसाद बांटा गया। श्याम स्वरूप गुप्ता, डॉ. लेखराज मौर्य, अविनाश मिश्रा, डॉ सौरभ गुप्ता, उमाकांत जोशी, ज्ञान सिंह यादव, राजीव गुप्ता, सेवाराम मौर्य, मयंक गुप्ता, मुनीश मौर्य, पारस गुप्ता, हरिशंकर मौर्य, अनुभव शर्मा, लेखराज मौर्य आदि मौजूद रहे। रिठौरा हाफिजगंज, रिठौरा, भंडसर, बंजरिया, सावरखेड़ा, मुंडिया अहमदनगर, चावड़ सहित पूरे क्षेत्र मे गोवर्धन पूजा विधि विधान से की गई। महंत दिव्यानंद पांडेय ने गोवर्धन पूजा का महत्व बताया। शेरगढ़ के गांव मानपुर पूर्वी स्थित कान्हा गोशाला में सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार व एमएलसी बहोरन लाल मौर्य ने गोवर्धन पूजा की। उन्होंने गोशाला में गायों को ‘गुड़ और खीर पूड़ी खिलाई। पंडित श्याम बाबू शर्मा ने पूजन कराया। इस दौरान सांसद ने गोशाला के केयरटेकरों को सम्मानित किया। चेयरमैन बुद्धसेन मौर्य, राजकुमार शर्मा, प्रमोद अग्रवाल, नंदराम राजपूत, दिनेश शर्मा, सुरेंद्र सिंह, राजीव वाजपेई, बाबूराम मौर्य, ओमप्रकाश चंद्रा, ख्यालीराम मौर्य, जयपाल श्रीवास्तव, आदेश गंगवार, चंद्रपाल गंगवार, मुनीश गंगवार, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। फतेहगंज पूर्वी कस्बा और गांवों मे गोवर्धन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह भंडारे आयोजित किए गए। पंडित उमेश चंद्र शास्त्री ने बताया कि गुरुवार को भाईदूज पर्व मनाया जाएगा। भंडारी के आयोजन में प्रमुख रूप से अजय गुप्ता, समाजसेवी कामराज मिश्रा, पवन राज मिश्रा, प्रशांत मिश्रा, डॉ आरके मिश्रा, हनू मिश्रा, अंश मिश्रा, त्रसभ मिश्रा, अरुण मिश्रा आदि विशेष योगदान रहा। फरीदपुर कस्बे के घरों और मंदिरों में गोवर्धन पर्व मनाया गया। साहूकारा मंदिर, मोहल्ला बक्सरिया मंदिर, सत्संग भवन स्थित मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर गोवर्धन पूजा के बाद अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। वही फरीदपुर मे संघ के धर्म जागरण समन्वय जिला आंवला की ओर से गोवर्धन पर्व पर जिंद बाबा सेवा आश्रम पढ़ेरा में हवन के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। धर्म जागरण समन्वय प्रांत परियोजना प्रमुख अजय सिन्हा, विभाग संयोजक अमर सिंह परमार, गायत्री परिवार के बलवीर सिंह, पंडित हरिओम गौतम ने यज्ञ कराया। आंवला तहसील क्षेत्र में गोवर्धन पूजा उल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक तरीके से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना कर गोवर्धन पर्वत की प्रतिमा का पूजन किया।।
बरेली से कपिल यादव
