भमोरा, बरेली। जनपद के थाना भमोरा क्षेत्र के चम्पतपुर के ग्रामीणों ने फसले बर्बाद कर रहे छुट्टा पशुओं को घेरकर गांव के मिनी सचिवालय में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गेट खुलवा कर पशुओं को बाहर निकाला। खेतों मे खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे छुट्टा पशुओं को घेरकर ग्रामीण मिनी सचिवालय के पास ले आए। कुछ लोग सचिवालय में केयरटेकर के घर पहुंचे और सचिवालय का ताला खोलने की बात कही। केयरटेकर के बेटे बिजेंद्र ने चाभी देने से मना किया तो गुस्साए ग्रामीण उससे अभद्रता की और जबरन चाभी ले ली। गेट का ताला खोलकर उसमें पशुओं को बंद कर दिया। ग्रामीण मांग कर रहे हे थे थे कि छुट्टा पशुओं को पकड़वा कर किसी गोशाला में भिजवाया जाए। जिससे उनकी फसलों मे नुकसान न हो। केयर टेकर की सूचना पर सचिव ने भमोरा पुलिस को बताया। तब पुलिस चम्पतपुर पहुंची तो कोई ग्रामीण सामने नही आया। पुलिस ने गेट खुलवाकर पशुओं को छुड़वा दिया। सचिव धनंजय सिंह ने बताया कि पशुओं को सचिवालय में बंद करने की सूचना पर पुलिस भेजी थी। पुलिस ने पशुओं को मुक्त करा दिया। आसपास गोशाला नही है। ग्राम प्रधान जयवीर सिंह पशुओं की संख्या घटती बढ़ती रहती है। जिन्हें नही पकड़वाया गया है।।
बरेली से कपिल यादव
