ग्राम प्रधान विनोद निषाद ने बाढ़ पीड़ितों को लंच पैकेट किए वितरित

जब तक बाढ़ रहेगी बाढ़ पीड़ितों को भोजन दिया जाएगा – ग्राम प्रधान विनोद निषाद

हमीरपुर- सुमेरपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत बरदाहा संहजना कीरतपुर के ग्राम प्रधान विनोद निषाद अपनी टीम के साथ बरदहा पहुंचे | जहां पर उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को पूड़ी सब्जी के लंच पैकेट वितरित किए | उन्होंने कहा कि आप लोग घबराइए मत पूरी तरह से प्रशासन और हम आपके साथ हैं| जब तक बाढ़ रहेगी तब तक आप को भोजन खिलाया जाएगा | उन्होंने कहा कि आप सभी जानते हैं कि पहले से समाज सेवा करता चला रहा हूं | आपके सुख और दुख के समय में सदैव साथ रहा हूं और साथ रहूंगा | उन्होंने कहा कि प्रयास होगा की बाढ़ पीड़ितों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना होने पाए | इस मौके पर नरेश , अशोक, कामता, गजराज, रामगोपाल सचान, पवन आदि मौजूद रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *