आंवला, बरेली। जनपद के थाना आंवला क्षेत्र के एक गांव के करीब पांच दर्जन ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली से पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के कस्बा स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाकर विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने मंत्री से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मंत्री ने जांच कराने आश्वासन दिया है। खरगपुर गांव निवासी दुर्वेश कुमार, राजवीर, कल्यान, अरविंद, श्रीपाल, रामेश्वर, राजेंद्र, मानसिंह, केहर सिंह आदि ने बताया कि शुक्रवार रात वे घरों में सो रहे थे। तभी एक दरोगा कुछ लोगों के साथ घरों मे गए। आरोप है कि उन्होंने उनके परिवार की महिलाओं के साथ मारपीट कर अभद्र व्यवहार किया। दरोगा ने गांव के पुष्पेन्द्र के बेटे का अपहरण करने का आरोप में रिपोर्ट लिखाने की बात कही है। पुलिस ने उनके बेटे की तलाश के बहाने घरों में तोड़फोड़ और लूटपाट की। इंस्पेक्टर कुंवरबहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने कोई अभद्रता नही की है। पुष्पेन्द्र के बेटे की तलाश की जा रही है। सभी आरोप निराधार है।।
बरेली से कपिल यादव
