गौसगंज विवाद: मुस्लिम महिलाओं ने घेरा कलेक्ट्रेट और एसएसपी कार्यालय

बरेली। 19 जुलाई 2024 को गौसगंज में हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच हुए विवाद के बाद गांव की मुस्लिम महिलाएं न्याय की गुहार लगा रही है। इस घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना शाही मे मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को ग्राम गौसगंज की महिलाएं एसएसपी और जिलाधिकारी से मिलने पहुंची। उन्होंने कहा ग्राम गौसगंज की मुस्लिम आबादी मे लगभग 40-45 घर है। जिसमें से 70-75 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके परिणामस्वरूप गांव की कई मुस्लिम महिलाओं को उनके घरों से बाहर कर दिया गया है। इन महिलाओं का कहना है कि वे अपने घरों में लौटना चाहती हैं, लेकिन पुलिस उन्हें प्रवेश करने की अनुमति नही दे रही है। अब गांव की मुस्लिम महिलाएं अपने घरों मे सुरक्षित वापस जाने की मांग कर रही है। वे चाहती हैं कि प्रशासन इस मामले में जल्द हस्तक्षेप करे और उन्हें न्याय दिलाए। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नही आई है। प्रभावित महिलाओं ने कई बार एसएसपी को लिखित प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। महिलाओं ने जिलाधिकारी से अपील की है कि उन्हें उनके घरों में सुरक्षित वापस भेजा जाए। गौसगंज में हिंदू-मुस्लिम झड़प के दौरान एक युवक की मौत हो गई थी। जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्रशासन ने इस घटना के बाद आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया और गांव को छावनी मे तब्दील कर दिया था। पुलिस ने विवाद मे संलिप्त लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *