शेरकोट /बिजनौर- अवैध व अपराधिक साजिश कर अवैध संपत्ति अर्जित करने वालों पर यूपी की योगी सरकार का डंडा चलने का क्रम अभी भी जारी है आज शनिवार को न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट बिजनौर के आदेश का पालन करते हुए उपजिलाधिकारी धामपुर व पुलिस प्रशासन द्वारा अब्दुल वली पुत्र अब्दुल करीम निवासी मोहल्ला नायक सराय शेरकोट को धारा 14 (1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद और समाज विरोधी क्रियाकलाप ( निवारण)अधिनियम के तहत उसके दो मकान जिनकी कुल कीमत ₹1133916 है को कुर्क कर धामपुर तहसीलदार की सुपुर्दगी में दे दिया गया गैंगस्टर अब्दुल वली द्वारा कमाई गई यह अचल संपत्ति मोहल्ला नोन्ध्ना शेरकोट में दर्ज है इस कार्यवाही को देखते हुए भारी संख्या में भीड़ जुट गई जिसको शेरकोट पुलिस के द्वारा हल्का बल प्रयोग करके हटा दिया गया इस कार्यवाही के दौरान उपजिलाधिकारी धामपुर धीरेंद्र सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी अफजलगढ़ सुनीता दहिया शेरकोट थाना अध्यक्ष अनुज तोमर चौकी इंचार्ज शेरकोट सतीश कुमार शर्मा पटवारी राहुल कुमार वह कांस्टेबल रवि मालिक सुजीत कुमार उमेश पवन व भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
रिपोर्ट- अमित कुमार रवि
गैंगस्टर की अवैध सम्पत्ति की प्रशासन ने कुर्क: विरोध मे जुटी भीड़
