बरेली। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ उपासना अभियान के तहत सोमवार को हजारों घरों मे एक साथ हवन यज्ञ होगा। यज्ञ के प्रचार प्रसार हेतु रविवार को शहर के बांके बिहारी मंदिर से सलेक्शन पॉइंट टावर तक एक जागरूकता रैली निकाली। रैली को संबोधित करते हुए महानगर समन्वयक डॉ दीपमाला शर्मा ने यज्ञ के प्रभाव को विस्तार से लोगों को बताया। जिला समन्वयक दिनेश पांडेय ने बताया कि राष्ट्र को समृद्ध और सशक्त बनाने के उद्देश्य से गायत्री परिवार संपूर्ण देश में बुद्ध पूर्णिमा पर एक साथ एक समय पर हवन यज्ञ संपन्न करा रहा है। यज्ञ की पूर्णाहुति से पूर्व सैन्य शक्ति संवर्धन आहुति भी डाली जाएगी। जिससे देश की रक्षा हेतु सीमाओं पर डटे सैनिकों में शक्ति का संचार हो। उनमें शौर्य पराक्रम आत्मबल एवं देश की सुरक्षा का भाव सदा बना रहे है। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं को यज्ञ करने के लिए प्रशिक्षित भी किया गया। रैली मे बलबीर सिंह, अमर सिंह परमार, वेद प्रकाश पांडे, मंजू तिवारी, कमला गंगवार, उषा मिश्रा, राजेश गंगवार, गोपाल, छेदालाल गंगवार, सीमा पांडे, विमला गुप्ता व शहर के बड़ी संख्या मे गायत्री परिवार के सक्रिय कार्यकर्ता भाई बहनों ने भाग लिया।।
बरेली से कपिल यादव