गुरगांवा में हुआ सपा के प्रदेश सचिव शुभलेश का स्वागत

बरेली। सपा के नव नियुक्त प्रदेश सचिव शुभलेश यादव का गुरगांवा मे भव्य स्वागत किया गया। बुधवार को सपा के प्रदेश सचिव शुभलेश यादव गुरगांवा पहुंचे। ग्रामीणों ने उनके स्वागत में सभा आयोजित की और उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। जनसभा में उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आवारा पशु किसानों की फसलें चौपट कर रहे है। इसके लिए प्रदेश की सरकार और उसके कैबिनेट मंत्री अभी तक कोई उपाय नही कर पाए हैं। सरकार के सारे वायदे झूठे हैं। इस दौरान मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव सूरज यादव, अगम मौर्य, लक्ष्मण प्रसाद लोधी, अरविंद यादव, दिनेश यादव, नरेंद्र यादव, सतेंद्र, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *