फतेहगंज पश्चिमी भोलापुर गंगा मेले में अखिल विश्व गायत्री परिवार के परिजनों ने यज्ञ कर भंडारे का आयोजन किया।
अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से पर प्रातः 7:00 बजे से यज्ञ का आयोजन किया गया पूर्ण आहुति के बाद मेले में आये श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया इस कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश गंगवार ने किया। टोली नायक झाजनलाल जी ने यज्ञ की महता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यज्ञ एक ठोस वैज्ञानिक प्रक्रिया है जो हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। यज्ञ की परंपरा प्राचीन काल से रही है। ऋषिगण यज्ञ की सफलता और सिद्धिकारक मानते थे। और वायुमंडल की शुद्धि का कारक भी मानते थे। यही कारण था लोग निरोग और दीर्घायु होते थे। यज्ञ में गौरव गंगवार,जगदीश शर्मा, प्रेमपाल गंगवार, अजय सक्सेना, चक्रवीर सिंह चौहान, मयंक गंगवार, प्रियंक गंगवार, आदि मौजूद रहे।
– बरेली से सौरभ पाठक