बरेली/फतेहगंज पश्चिमी, मीरगंज। गणेश महोत्सव के मौके पर पांच दिन पहले स्थापित गणपति बप्पा को गाजे बाजे के साथ विसर्जन शोभायात्रा के बाद रविवार को मीरापुर घाट पर रामगंगा में विसर्जित किया गया। गणेश महोत्सव के मौके पर कस्बा के माली मोहल्ला में ही दो जगह पर पांच दिन पहले गणेश प्रतिमा को स्थापित किया गया था। भजन कीर्तन पूजा पाठ के बाद रविवार को भंडारे का प्रसाद बांटकर गणपति बप्पा को सिंहासन पर विराजमान करके समूचे कस्बा में डीजे, गाजे बाजे के साथ विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। इसमे भक्तों ने खूब पटाखे दागे। डीजे की धुन पर खूब झूमे। शोभायात्रा कस्बा में घूमने के बाद गांव रहपुरा जागीर, खिलचीपुर होते हुए गांव मीरापुर गंगा घाट पहुंची। सभी श्रद्धालुओं ने रंग गुलाल उड़ाकर, जयघोष के साथ नाव पर गणपति बप्पा को विराजमान करके गंगा की धार में विसर्जित कर दिया। इस दौरान आचार्य प्रवन पांडेय ने विधि विधान से पूजा अर्चना करने वालों में सुबोध कुमार, दिलीप मराठा, ऋतिक भारद्वाज, कुनाल कश्यप, कुश कश्यप, सचिन गुप्ता, हिमांशु भारद्वाज, तुषार भारद्वाज, आकाश गंगवार, देव सिंह, अंकेश माली, निखिल भारद्वाज, तनिश गुप्ता, शुभभारद्वाज, यश गुप्ता, शनि गुप्ता आदि मौजूद रहे। वही नवाबगंज कस्बे मे गणपति बप्पा की चतुर्थी महोत्सव के बाद रविवार को गणपति महोत्सव समिति व मराठा समिति द्वारा बप्पा की शोभा यात्राएं निकाली गई। नगर के मुख्य मार्गों पर गणपति बप्पा की शोभा यात्रा निकालने के बाद देर सायं महानगर रामगंगा में विसर्जन किया गया। इस दौरान आलोक गुप्ता, अरविन्द गुप्ता शोभित गुप्ता, रितिक गुप्ता, अंकित गुप्ता, निखिल गुप्ता व प्रिंस गुप्ता के अलावा मराठा की ओर से योगेश राजेश, संजीव रस्तोगी, मुकेश प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, मनोज प्रजापति व रामनिवास सक्सेना आदि ने भाग लिया। वही मीरगंज कस्बे के मोहल्ला रतनपुरी पुराना शिवमंदिर पर गणेश चतुर्थी महोत्सव पर भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना और लगातार पांच दिन पूजा अर्चना के बाद रविवार को मूर्ति का विसर्जन किया गया। पांचवे दिन रविवार को विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद गणपति बप्पा मोरिया की मूर्ति विसर्जन के लिए कस्था के विभिन्न रास्तों से होते हुए जयकारा लगाते हुए शोभायात्रा निकाली। उसके बाद कैलाश गिरि की मढ़ी के समीप गंगा में मूर्ति का श्रद्धा के साथ विसर्जन कर दिया गया। इसमें भारी संख्या में शोभा यात्रा के समय लोग मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक प्रयागराज सिंह भी बारिश में छाता लगाकर यात्रा में घूमे। इस दौरान सत्यवीर गंगवार, ओमपाल गंगवार, अभिषेक उर्फ जग्गू, कॉमेंद्र कुमार मौर्य, भूदेव गंगवार, दुष्यंत गंगवार, सरवन कुमार, विपिन गुप्ता, आकाश गुप्ता, भैरव प्रसाद, पुष्पेंद्र कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव