बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। विकास खण्ड क्षेत्र के दो गांवों मे बीडीओ की अगुवाई मे प्रधान और सचिव ने आयुष्मान कार्ड बनाने का कैम्प लगाया।इसके अलावा गांव मे मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए फागिंग कराई गई। नालियों ने एन्टी लार्वा का भी छिड़काव किया गया। मिली जानकारी के अनुसार खंड विकास अधिकारी आनंद विजय यादव और सयुंक्त खंड विकास अधिकरी गिरीश पंत के निर्देशन मे ग्राम विकास अधिकारी जितेन्द्र गंगवार ने गांव तिलियापुर और बादशाहनगर मे अलग अलग समय पर आयुष्मान कार्ड वनाने के लिए एक कैम्प का आयोजन किया। जिसमे दोनों गांवों मे चार चार दर्जन आयुष्मान कार्ड बनाये गए। खंड विकास अधिकारी आनंद विजय यादव ने बताया कि लेबर कार्ड और अंत्योदय कार्ड धारक इसके लिए पात्र होंगे। कैम्प के दौरान चार दर्जन आयुष्मान कार्ड बनाये गए है। इसके अलावा दोनो गांब में फागिंग और एन्टी लार्वा दवा का छिड़काव भी कराया गया है। जिससे मच्छरों से बचाव हो सके और लोग सुरक्षित रहे।।
बरेली से कपिल यादव