*गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित व जागरूक करना ही हमारा परम कर्तव्य…याहुशाफत शिवपुरी
लोहता -काशी विद्यापीठ विकास खंड के धन्नीपुर लोहता में एशियन सहयोगी संस्था इंडिया के द्वारा संचालित सतत सुरक्षित बचपन कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व जच्चा-बच्चा देखरेख कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम समन्वयक याहुशाफत शिवपुरी द्वारा बताया गया कि यह कार्यक्रम सुरक्षित मातृत्व सुरक्षा को ध्यान में रखकर महिलाओं को और भी जागरुक करने हेतु किया जा रहा है इस कार्यक्रम में मीडिया द्वारा महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व के विषय में जानकारी दिया गया कि भारत सरकार द्वारा गर्भवती महिला हेतु कई योजनाएं चलाई जा रही हैं उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए महिलाओं को विस्तृत रुप से बताया गया कि गर्भावस्था से पूर्व एवं उपरांत हमें क्या क्या सावधानियां बरतनी चाहिए जिसमें उन्होंने महिलाओं को जागरुक करते हुए निगम सावधानियां बरतने के बारे में बताइए महिलाओं को बताते हुए विकास श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय मीडिया हेल्पलाइन ने बताया कि गर्भावस्था के शुरुआती दिनों का आहार गर्भावस्था में किए जाने वाले आवश्यक व्यायाम गर्भावस्था के पहले 3 महीनों के दौरान सावधानियां बरतना गर्भावस्था के दौरान किन फलों एवं भोज्य पदार्थों का सेवन वर्जित है गर्भवती महिला के आहार चार्ट के विषय में जानकारी दी गर्भवती महिला का नियमित जांच दवाओं के सेवन टीकाकरण इत्यादि जानकारी उपस्थित महिलाओं को दी गई कार्यक्रम के दौरान 40 महिलाओं को एशियन सहयोगी संस्था इंडिया के द्वारा जागरुक किया गया उक्त बिंदुओं पर ध्यान देना आवश्यक है यदि आप सभी महिलाएं निम्न बिंदुओं पर ध्यान देंगे तो भारत में कुपोषित के कारण होने वाली संख्या में कमी आ सकती है और वह महिलाओं ने काफी उत्साह के साथ भाग लिया सभी अपने प्रश्न उत्तर पर जानकारी प्राप्त की सभी ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और अपनी योग्यता का बढ़ावा देने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में रिमझिम,रेनुका श्रीवास्तव,फूलनदेवी व समाजसेवी विजय कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गीता,सरोज,कविता,सितारा,रुसखाना, नासरिन,समिला,संगीता,किरन,सुमन सहित दर्जनों महिलाये शामिल रही।
रिपोर्ट-:एस के श्रीवास्तव विकास जंसा