गन्ना क्रय केंद्रों पर उप आयुक्त का छापे, मिली अव्यवस्थाएं

बरेली। किसानों की शिकायतों को देखते हुए गुरुवार को उप गन्ना आयुक्त एवं उप चीनी आयुक्त ने कई चीनी मिलों के गन्ना क्रय केंद्रों पर छापा मारा। कुछ जगह अव्यवस्थाएं मिलीं, तो कुछ जगह काम सही पाया गया। क्रय केंद्रों पर बिचौलियों की धरपकड़ को टीमें गठित की गई। इसके साथ ही अधिकारियों ने गन्ना खरीद को लेकर समीक्षा बैठक भी की। जहां अव्यवस्थाएं मिलीं उनके सुधार को निर्देश दिये। नियमानुसार गन्ना खरीद को आदेश दिये गये। जिससे केंद्र प्रभारी आरोपों से बचे रहे। उप गन्ना आयुक्त एवं उप चीनी आयुक्त परिक्षेत्र बरेली ने चीनी मिल निगोही, मीरगंज चीनी मिल और पीलीभीत चीनी मिल के क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में चीनी मिल निगोही के क्रय केन्द्र पिपरिया कनक पर गन्ना उठान की व्यवस्था सामान्य पाई गई। गन्ने के उठान हेतु क्रय केन्द्र पर दो ट्रक खाली खड़े पाई गई। एक ट्रक गन्ना भरा मिला। यहां 17 दिसंबर तक 10,161 क्विंटलगन्नेकी खरीद की गई। चीनी मिल मीरगंज के क्रय केन्द्र चका ‘अ’ पर गन्ना उठान की व्यवस्था ठीक थी। एक ट्रक खाली और एक ट्रक भरा खड़ा पाया गया। क्रयकेन्द्र पर तौलकी व्यवस्था सहीमिली। यहां 17 दिसंबर तक 7331 क्विंटल गन्ने कीखरीदपाईगई। चीनी मिल पीलीभीत के क्रय केंन्द्र भूड़ा बहादुरपुर ‘अ’ पर कांटा सही पाया गया। गन्ना उठान की व्यवस्था ठीक न पाये पर केंद्र प्रभारी और नामित एजेंसी को फटकार लगाई गई। गन्ना उठान की व्यवस्था में तेजी लाने को कहा गया। यहां क्रय केन्द्र पर तौल के लिये 35 ट्राली गन्ना भरा खड़ा था। उप गन्ना आयुक्त ने चीनी मिल पीलीभीतको निर्देश दिये। गन्ना उठान एवं ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था को तत्काल दुरूस्त करें जिससे किसानों के गन्ना आपूर्ति में असुविधा न हो।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *