बरेली। गणेश उत्सव के अंतिम दिन शनिवार को सिकलापुर स्थित जगन्नथ मंदिर, बिहारीपुर स्थित शिव शक्ति दुर्गा धाम मंदिर, बदायूं रोड स्थित कई पंडालों से गणपति विसर्जन यात्राएं निकाली गई। इन प्रतिमाओं को रामगंगा में विसर्जित किया गया। बिहारीपुर दरगईया गली स्थित शिव शक्ति दुर्गा धाम मंदिर से विसर्जन यात्रा उत्साह के साथ निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया, अगले वर्ष तू जल्दी आ के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। भक्तों ने एक-दूजे को गुलाल लगाकर विसर्जन उत्सव मनाया। विसर्जन यात्रा बिहारीपुर, छैल बिहारी मार्ग, सौदागरान, सीताराम कुंचा, नीम की चढ़ाई, साहूकारा होते हुए किला फाटक तक ले जाई गई। सभी प्रतिमाओं को रामगंगा में विसर्जित किया गया। अध्यक्ष विकास मेहरोत्रा, महामंत्री मनीष कुमार, मीडिया प्रभारी अमित अरोड़ा, कोषाध्यक्ष विवेक कक्कड़, कमल टंडन, नवीन सूरी, लवलीन कपूर, संजीव कपूर, इंद्रदेव त्रिवेदी, संतोष कपूर, मोनिका मेहरा, अंजू खन्ना आदि उपस्थित रहे। वहीं मोहल्ला कुंवरपुर स्थित वाल्मीकि मंदिर पर भगवान गणेश की पूजा अर्चना की गई। संध्याकालीन में 250 दीपक से महाआरती की गई। अनंत चतुर्दशी पर गणपति का पूजन कर भंडारा किया गया। कलाकार वेलफेयर ट्रस्ट रजिस्टर्ड भारत के अध्यक्ष अमरीश कठेरिया ने बताया कि कुंवरपुर युवा कमेटी की ओर से भगवान गणपति का कार्यक्रम किया जाता है। बाल कलाकार प्रस्तुति से सभी का मन मोह लेते हैं। इस दौरान शिशुपाल कठेरिया, सुनील वाल्मीकि, बल्ले गौरव, सुंदर, शरद, प्रभात, पंकज, प्रिंस, विजय चौहान, विजय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वही पंजाबी महासभा महिला इकाई ने शहर के एक होटल मे गणेश महोत्सव का आयोजन किया। रश्मि सरपाल ने गणेशजी और अर्चना ने भक्त की भूमिका निभाई। दोनों ने सुंदर प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। भजन संध्या में बरखा अरोरा, रचना, सिम्मी और पूनम ने भजन प्रस्तुत किए। अध्यक्ष मनीषा आहूजा ने बताया कि इस बार भी महिला इकाई ने पूरे उत्साह से गणेश महोत्सव मनाया। साथ ही पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए धनराशि एकत्र की। बलविंदर कौर, सुमन अरोड़ा, रूमा आदि सदस्यों का सहयोग रहा।।
बरेली से कपिल यादव