गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना, ढोल नगाड़ों के बीच गणपति बप्पा की विदाई

बरेली। गणेश महोत्सव के तहत शहर मे शुक्रवार को तमाम जगह से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विसर्जन की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया ओर नाचते गाते भगवान श्री गणेश को विदा किया। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे गूंजते रहे। इस समय भक्तों की आंखों मे आंसू थे। दरअसल गणेश महोत्सव महाराष्ट्र में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन वहां से कई सौ किलोमीटर दूर यहां भी इस त्योहार का नजारा देखने लायक होता है। सात सितम्बर को शहर के तमाम पंडालों मे तरह तरह के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गये और शुक्रवार को गणेश जी की प्रतिमाओं का रामगंगा में विसर्जन किया गया। मराठा बुलियन एसोसिएशन के तत्वावधान में निकाली गई गणेश महोत्सव विसर्जन यात्रा में महाराष्ट्र के सांगली जिले से बैंड मंगाया गया था। महाराष्ट्र का ये पारम्परिक बैंड शोभा यात्रा का आकर्षण का केन्द्र बना और गणपति के भजन पर बैंड की धुन पर जमकर थिरके। मराठा बुलियन एसोसिएशन के संस्थापक अनिल पाटिल ने बताया कि विसर्जन यात्रा से पहले सुबह विशेष मंत्रोच्चार के साथ हवन किया गया। हवन पूजन मे विश्व शांति और देश की उन्नति के लिए आहूतियां दी गई। 10 बजे भगवान श्री गणेश की विसर्जन महाआरती हुई। सभी भक्तों ने गणपति को अपनी भावनांए और दुःख से अवगत कराया और अपने ऊपर भगवान की कृपा बनी रहे। ये प्रार्थना कर भगवान को मोदक का भाग लगाकर आर्शीवाद लिया। ऐसा कहते समय भक्तों की आंखों में आंसू आ गये। शोभायात्रा मे मुम्बई की तर्ज पर दही हांडी उत्सव का भी आयोजन किया गया। मनिहारों वाली गली चौराहे पर फूल वालों की तरफ से भव्य दही हांडी का आयोजन किया गया। बड़ा बाजार साहूकारा बाजार साहूकारा गेट किला सब्जी मंडी किला बाजार के स्थानीय व्यापारियों की तरफ से दही हांडी का आयोजन किया गया। शोभायात्रा अपने परंपरागत रास्ते से होकर कुतुबखाना बड़ा बाजार होते किला फाटक पर समापन के बाद रामगंगा तट पर जाकर गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *