गंगाशील अस्पताल को पांच दिन मे हटानी होगी पार्किंग

बरेली। नगर निगम ने गंगाशील अस्पताल को फुटपाथ पर किए गए कब्जे को लेकर नोटिस जारी किया है। निगम की ओर से बताया गया कि डीडीपुरम रोड पर शासन की प्रमुख सीएम ग्रिड फेज-1 योजना के तहत फुटपाथ का निर्माण कराया जा रहा है। इसी दौरान अस्पताल के बाहर पैदल यात्रियों के मार्ग पर अवैध पार्किंग बनाए जाने की शिकायत मिली। पांच दिन में अवैध पार्किंग हटाने के लिए कहा गया है, इसके बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। एक्सईएन राजीव कुमार राठी का कहना है कि निरीक्षण मे निगम टीम ने पाया कि अस्पताल प्रबंधन ने फुटपाथ वाले हिस्से पर वाहनों की पार्किंग कराकर रास्ता संकरा कर दिया है। इससे पैदल यात्रियों को असुविधा, साथ ही दुर्घटना और जाम की स्थिति पैदा हो रही है। निगम ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया है कि पत्र प्राप्त होने के पांच दिन के भीतर अवैध पार्किंग हटाकर स्थल को पूर्व स्थिति में लाया जाए। कार्रवाई का प्रमाण देते हुए जियोटैग फोटोग्राफ भी नगर निगम कार्यालय में उपलब्ध कराना होगा। उन्होंने बताया कि निधर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी और उसकी पूरी जिम्मेदारी अस्पताल की होगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *