बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र एक गांव मे धान देखने खेत पर गए वृद्ध किसान पर सांड ने हमला कर दिया। सांड के हमले से किसान गंभीर रूप से घायल होकर खेत मे गिर पड़ा। किसान को अन्य लोगों ने बचाया और उसे सरकारी अस्पताल ले गये डॉक्टर ने बरेली रेफर कर दिया। किसान की हालत नाजुक बनी हुई है। गुरुवार की दोपहर रहपुरा जागीर निवासी जमुना प्रसाद पुत्र गुलजारी लाल उम्र 55 बर्ष खेत पर धान की फसल देखने गये थे।धान के खेत मे सांड घुसा हुआ था। उन्होंने सांड को हट कर दिया। इतने में सांड ने हमला कर उन्हें जमीन पर पटक दिया। सांड ने सींगो पर उठा उठाकर कई बार किसान को पटका। जिससे उसका एक पैर कट गया और वह लहूलुहान हो गया। किसान की चीख पुकार सुनकर खेत मे मौजूद किसानों ने हमलावर सांड को किसी तरह भगाया और घायल किसान को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत नाजुक होने की बजह से डॉक्टर ने उन्हें बरेली रेफर कर दिया। किसान की हालत गंभीर बनी हुई है। गांव वालों ने बताया की एक सांड बहुत ही खतरनाक है वह कई लोगों पर हमला कर चुका। उसकी डर की बजह से लोग खेत पर जाने से डर रहे है। ग्रामीणों ने सांड को पकड़वाने की मांग की है।।
बरेली से कपिल यादव