खेत की सिंचाई कर रहे किसान को मारी गोली, गंभीर घायल

दुनका, बरेली। धान की फसल की सिंचाई कर रहे किसान गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेज दिया। गोली किसने और क्यों मारी यह अभी तक स्पष्ट नही हो सका है। उनका गांव के कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा है। बसई गांव के पूर्व प्रधान महावीर के भाई वीरपाल बुधवार को गांव से एक किमी दूर स्थित अपने खेत मे धान की फसल की गांव के भगवान दास के ट्यूवेल से सिंचाई कर रहे थे। अचानक किसी ने उनको गोली मार दी। गोली कंधे मे लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पूर्व प्रधान महावीर ने की सूचना पर सीओ अंजनी कुमार तिवारी, एसओ अमित कुमार बालियान और चौकी प्रभारी रामपाल सिंह तोमर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेज दिया। गोली किसने मारी यह अभी तक स्पष्ट नही हो सका है। परिजन गांव के दो लोगों पर गोली मारने का आरोप लगा रहे है। एसओ अमित कुमार बालियान ने बताया शाक करीब सात बजे वीरपाल पुत्र सिपाही लाल को विपक्षी चंद्रभान व ब्रह्मदेव निवासी ग्राम बसई द्वारा जमीनी विवाद के चलते कंधे के पास गोली मारकर घायल कर दिया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। अभी तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *