खुराफातियों ने धार्मिक स्थल पर गंदगी फेंककर बवाल कराने की कोशिश, पुलिस सीसीटीवी फुटेज से तलाश मे जुटी

बरेली। जनपद का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। थाना प्रेमनगर क्षेत्र के नानकपुर स्थित धार्मिक स्थल में मांस फेंककर माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। धार्मिक स्थल के प्रबंधन की नजर जब थैली पर पड़ी तो अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित की तलाश मे जुटी है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी हाथ लगी है। जिसमें ऊपर से थैली गिरती दिख रही है लेकिन उसे फेंकने वाले नही दिख रहे हैं। पुलिस मामले की जांच मे जुटी है। धार्मिक स्थल मे मीट की थैली रविवार की रात फेकी गई। धार्मिक स्थल के प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसपी सिटी और सीओ के साथ प्रेमनगर पुलिस वहां पहुंच गई। धार्मिक स्थल मे रात करीब साढ़े नौ बजे हंगामा मच गया। धार्मिक स्थल प्रबंधन ने बताया कि वह बाहर निकले थे। गेट पर धार्मिक स्थल प्रबंधन व अन्य लोग खड़े थे। इसी दौरान किसी ने मीट की थैली फेंकी। जिसकी उन्होंने आवाज सुनी। बाहर सड़क पर आकर देखा तो कुछ पता नही चला कि थैली किसने फेंकी। सीसीटीवी मे ऊपर से मीट की थैली गिरती दिख रही है। मीट की थैली कौन फेंक रहा है। इसका पता नहीं लगा है। इसको लेकर पुलिस ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नही लगा। इस मामले मे धार्मिक स्थल प्रबंधन की ओर से थाना प्रेमनगर में माहौल भड़काने की कोशिश के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सूचना मिलने पर अफरा तफरी मच गई। लिहाजा धर्म स्थल पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स पहुंच गया। एसपी सिटी रविंद्र कुमार, सीओ श्वेता यादव व प्रेमनगर पुलिस धार्मिक स्थल व आसपास के बारे में पूरी जानकारी कर रही है। एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। किसी भी दशा मे माहौल खराब करने वालों को बख्शा नही जाएगा। सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी सिद्धार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि अभियोग पंजीकृत कराया गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *