खिली धूप ने ठंड से राहत दी पर शीतलहर नही थमी

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। यूपी मे जैसे-जैसे चुनाव के दिन नजदीक आ रहे है। वैसे-वैसे सियासी पारा भी चढ़ने लगा है। शुक्रवार को बरेली मे सुबह से खिली तेज धूप ने लोगों को ठंड से राहत दिलाई। तेज हवाओं में भी ठंड का एहसास था। दिन भर ठंडी हवा चलने से ठंड बनी रही। अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अब आगे के दिन जल्द ही ठीक होने के उम्मीद है। हालांकि अगले एक दो दिन लोगों को सुबह शाम थोड़े कोहरे से मशक्कत करनी पड़ सकती है। शुक्रवार की सुबह से खिलने वाली धूप दोपहर मे फिर से तापमान बढ़ा सकती है। मौसम आगे के दिनों में फिलहाल बारिश के कोई आसार नजर नही आ रहे है। मौसम विभाग का कहना है कि यदि मौसम का रुख अगर अब नही बदला तो गर्मियां आने में अब ज्यादा समय नहीं लगेगा। जानकारो की माने तो इन दिनों किसान आलू की खुदाई में लगा हुआ है। बारिश होने की वजह से पहले ही कई किसानों को अपने आलू की फसल में नुकसान उठाना पड़ा है। मगर इसी तरह से धूप खिलती रही तो अब फसलों को ज्यादा नुकसान नहीं होगा। मगर बार-बार मौसम का मिजाज बदलते देख अब किसानों ने भी जल्द ही अपनी आलू की फसल की खुदाई और तेज कर दी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *