खाने मे कंकड़ व चीटा निकलने पर हंगामा, विश्वविद्यालय हॉस्टल के मेस को कराया गया बंद

बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के मानसरोवर छात्रावास (पूर्व में पीजी हॉस्टल) के छात्रों ने खाने में कंकड़ व चीटा निकलने पर गुरुवार देर रात कुलपति आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। सभी ने मेस संचालक को हटाने की मांग की थी। इससे पहले भी छात्रों ने मेस मे खाने को लेकर हंगामा किया था। शुक्रवार को छात्रावास के बाहर छात्रों, मेस संचालक, एबीवीपी पदाधिकारियों के साथ चीफ वार्डन प्रो. एके सिंह, वार्डन डॉ. सौरभ मिश्रा व सुरक्षा प्रभारी सुधांशु शर्मा ने बैठक की। एक घंटे करीब चली बैठक में किसी प्रकार का निष्कर्ष नही निकलने पर चीफ वार्डन व वार्डन दोनों लोगों ने मेस को बंद कराने के निर्देश दिए। छात्रों की सहमति पर कुछ ही देर मे मेस संचालक को मय स्टाफ के पूरा सामान निकालने के निर्देश दिए। एक घंटे मे मेस से पूरा सामान निकलवाकर उसमें ताला डाल दिया गया। छात्रावास मे रहने वाले 120 छात्रों से आपस मे समन्वयक करके कोई मेस संचालक लाने या विश्वविद्यालय स्तर पर कोई मेस संचालक आने वाले की नियुक्त तक छात्रों को स्वतः भोजन की व्यवस्था करने को कहा गया। मेस संचालक व छात्रों की बैठक जब चीफ वार्डन, वार्डन व सुरक्षा प्रभारी ने संयुक्त रूप से की तो कुछ ही छात्रों ने गुणवत्ता व हटाने को लेकर हंगामा किया। वही काफी संख्या मे छात्र शांत खड़े होकर मामले को देखते रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *